रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए तबादला एक्सप्रेस चला दी। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षियों समेत 99 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। आदेश के तहत कई पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर पुलिस लाइन, महिला थाना, डायल-112, अपराध शाखा, अभियोजन कार्यालय और अन्य इकाइयों में तैनाती दी गई है। वहीं नसीराबाद, शिवगढ़, डलमऊ, भदोखर, ऊंचाहार, सरेनी, लालगंज समेत कई थानों में भी पुलिसकर्मियों का फेरबदल हुआ है। सभी को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं