सहारनपुर: गांव नागल अहीर के जंगल में नाले में अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव नागल अहीर के पास शुक्रवार शाम नाले में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।