महोबा: बुड़ेरा पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बुजुर्ग समेत तीन घायल, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Oct 2, 2026 ग्राम सिमरिया निवासी बैजनाथ और पड़ोसी अजय दोनों बाइक में सवार होकर पनवाड़ी से वापस गांव लौट रहे थे, जबकि अन्य बाइक सवार राजकुमार पनवाड़ी की ओर जा रहा था। तभी बुड़ेरा पुलिया के पास दोनों बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बुजुर्ग समेत तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।