संडीला: बघौली थाने में आरटीओ के सामने पुलिस ने चालक को घसीट-घसीट कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Sandila, Hardoi | Jun 21, 2026 चंडीगढ़ से आ रही एक डबल डेकर बस को मांधौगंज रोड पर आरटीओ के निर्देश पर सीज कर बघौली थाने में खड़ा कराने ले जाया गया।आरोप है कि जैसे ही बस थाने पहुंची, वहां मौजूद हेड मोहर्रिर हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार नागर ने चालक संदीप को बस से नीचे उतारकर थाने के गेट से अंदर तक घसीटते हुए जमकर मारपीट की।