बेगूसराय: 2 मार्च को बेगूसराय आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कारगिल भवन में DM और SP ने की संयुक्त प्रेस वार्ता
2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेगूसराय आएंगे। कारगिल भवन में डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। इस दौरान डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।