बेगूसराय: बेगूसराय के खम्हार ढाला के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत।
बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को मृतक संजय शाह मंझौल से भोज खाकर लौट रहा था। इस दौरान वह हादसा का शिकार हो गए।