बेगूसराय: बेगूसराय के बलिया एनएच 31 के पास सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई मौत। जांच में जुटी पुलिस।
बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के बलिया एनएच 31 के पास सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी। मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।