चूरू: तेज रफ्तार कार की टक्कर से खांसोली का बाइक सवार घायल, कार ड्राइवर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Nov 11, 2026 चूरू के गांव खासोली से दवाई लेने चूरू आए एक व्यक्ति को गांव लौटते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चूरू के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को कार ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।