बीरपुर: भवानंदपुर में भूमि सर्वे के प्रपत्र 7 की खानापुरी पर्ची में भारी गड़बड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश
वीरपुर प्रखंड की भवानंदपुर पंचायत स्थित मनरेगा भवन में संचालित भूमि सर्वे शिविर से वितरित खानापूरी पर्ची में चौहद्दी, पता, जाति व रकबा सहित कई विवरणों में त्रुटियां मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। रविवार को दोपहर करीब बारह बजे मुखिया दीपक कुमार, सरपंच राजाराम पासवान समेत कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद महीनों से सुधार नहीं हो रहा है।