बिहटा: राघोपुर और कुंजवा गांव से मोबाइल चिंता और अवैध बालू खनन मामले के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत
Bihta, Patna | Jan 24, 2024 बिहटा के राघोपुर और कुंजवा गांव से मोबाइल छिनतई और अवैध बालू खनन मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान अवैध बालू खनन मामले का आरोपी कुंजवा गांव निवासी लाल बाबू सिंह और मोबाइल छिनतई मामले के आरोपी राघोपुर के राहुल कुमार के रूप में की गई है।