तरबगंज: नारायनपुर में अज्ञात कारणों से बीती रात्रि में एक मडहे में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख
नारायनपुर के मजरा असई पुरवा निवासी लक्ष्मी ने बताया कि, बीती रात्रि में 11 बजे अज्ञात कारणों से उनके मडहे में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे मडहे को अपने लपेटे में ले लिया । जिसमें बंधी सात बकरियों की जलकर मौत हो गई और बाइक व अन्य सामान जलकर राख हो गया।