मुगलसराय: मुगलसराय में धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन शुक्रवार दोपहर 01 बजे मुगलसराय में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और प्रदेश की निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।