टीकमगढ़: माडूमर गांव में महिला के साथ मारपीट, कोतवाली पुलिस ने कराई एमएलसी, मामला दर्ज
टीकमगढ़ जिले के माडूमर गांव में एक महिला के साथ मारपीट हुई है। घायल महिला का नाम बबली दुबे निवासी माडूमर बताया गया है। परिजन ने बताया कि बबली के साथ गांव के ही एक शख्स ने शराब के नशे में मारपीट की जिससे महिला घायल हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला की एमएलसी कराई है।