महोबा: जीजीआईसी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके बताए गए
Mahoba, Mahoba | Oct 9, 2026 साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड की मौजूदगी में साइबर क्राइम व कोतवाली पुलिस की टीम ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। छात्राओं को ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी,पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी साझा न करने,संदिग्ध लिंक से बचने तथा सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी