तिलौथू: अमझोर इलाके में काली बिगहा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत, अन्य 2 घायल
अमझोर इलाके के काली बीघा के समीप आमने-सामने की बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई ।वही दो अन्य घायल हो गए है। बताया जाता है कि रोहतास थाने क्षेत्र के कासीगावा निवासी 25 वर्षीय पंकज चौधरी व 65 वर्षीय विरजा शर्मा एक ही बाइक पर सवार होकर तिलौथू स्थित आरबीएल फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन के 54000 रुपए जमा करने आ रहे थे ।