तिलौथू: लोहराडीह में पति-पत्नी के झगड़े में पति की संदिग्ध मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल बनारस रेफर
तिलौथू थाना क्षेत्र के लोहराड़ीह में पति-पत्नी के झगड़े में पति की संदिग्ध मौत हो गई है। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है। जबकि घायल पत्नी को शनिवार को ही सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया है।