तिलौथू: जमुहार में पूर्व के रंजिश में दो पक्ष में हुई झड़प मामले में पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार, 7 पर प्राथमिकी दर्ज
तिलौथू थाना क्षेत्र के जमुहार गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई है। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है तथा पांच लोगों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसमें जमुहार गांव निवासी विकास गुप्ता, पवन कुमार, दीपक कुमार, मेराज अंसारी एवं शमशाद अंसारी शामिल हैं पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।