तिलौथू: छापेमारी अभियान के दौरान मधनिषेध कांड का फरार चल रहा अभियुक्त तिलौथू इलाके से गिरफ्तार
मधनिषेध कांड के फरार चल अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए रोहतास एसपी के निर्देश पर विभिन्न इलाके में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तिलौथू थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान कांड संख्या 141/ 24 मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 का अभियुक्त जोगेंद्र प्रसाद उर्फ पिंटू शाह पिता दुर्गा प्रसाद को तिलौथू इलाके से गिरफ्तार कर लिया है ।