तिलौथू: ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम-चोरी हुए 11 मोबाइल फोन को बरामद कर तिलौथू पुलिस ने ओनर को सौंपा
गुम - चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए रोहतास पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में SP के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुआ चोरी हुए 11 मोबाइल फोन को बरामद किया गया इसके बाद उन्हें SHO की मौजूदगी में वास्तविक मोबाइल फोन धारको को सौंप दिया गया । एसपी ने बताया कि गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत आप नजदीक के थाने में कर सकते है ।