पयागपुर: भिगुरी नहर के पास बीसी संचालक से 2 लाख 53 हजार की नगदी लेकर फरार हुए बदमाश
पयागपुर थाना क्षेत्र के भिगुरी नहर के पास मंगलवार सुबह 11बजे के आस पास शिवदहा निवासी बीसी संचालक अयोध्या प्रसाद बैंक से बैग लेकर जैसे भिगुरी नहर के पास पहुंचे वैसे ही बाइक सवार बदमाश बैग छीन कर फरार हो जाते है। पीड़ित ने बताया कि कागजात व 2लाख 53रुपए बैग में थे।जांच में पुलिस जुटी हुई है।