सिवनी मालवा: रबी फसल की बुवाई से पहले एसडीएम कार्यालय में किसान संघ की बैठक संपन्न हुई
सिवनी मालवा में रबी फसल की बुवाई शुरू होने से पहले किसानों और प्रशासन के बीच हलचल तेज हो गई है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम कार्यालय में किसान संघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी फसल सीजन को देखते हुए खाद, बीज, बिजली और सिंचाई के पानी से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने प्रशासन के सामने पिछले सा