गौवंश में लम्पी बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क
@followers @top fans District Collector & Magistrate - Udaipur News 24 Udaipur
#udaipur #viralpost #nonfollowers #pashupalan
उदयपुर, 30 सितंबर। अतिरिक्त निदेशक क्षेत्र पशुपालन विभाग संभाग डॉ. शैलेन्द्र कुमार शुक्ला ने शिवशंकर गौशाला पाराखेत, काइन हाउस तीतरड़ी एवं पशुपति कल्याण परिषद बलीचा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लम्पी बीमारी से बचाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
डॉ. शुक्ला ने कहा कि नए पशुओं को गौशाला में शामिल करने से पहले 15 दिन तक अलग स्थान पर रखा जाए। साथ ही गौशालाओं में साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसी भी पशु में बीमारी के लक्षण पाए जाने पर तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दे, ताकि पशुओं में फैल रहे लम्पी रोग से बचा जा सके। उन्होंने निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर ब्लॉक पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हिरण मंगरी डॉ. अंकेश जैन, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी कानपुर डॉ. मुकेश कुमार नागोरी एवं कृषि उपज मंडी से डॉ. योगेश बरोलिया उपस्थित रहे।
Girwa, Udaipur | Sep 21, 2026