द्वारका: पोचनपुर से द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने एक तड़ीपार नामी बदमाश को किया गिरफ्तार, एक देसी पिस्टल की बरामद
द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने पोचनपुर से एक तड़ीपार नामी बदमाश गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान भूपेंदर उर्फ़ गुल्लू निवासी पोचनपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इसके पास से एक देसी पिस्टल और एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया है। यह द्वारका सेक्टर 23 थाने का नामी बदमाश है और इसपर पहले से तीन मामले दर्ज हैं।