द्वारका: कोलकाता से द्वारका साइबर सेल के हत्थे चढ़ा विमान का टिकट बुक करने के नाम पर ठगी करने वाला एक ठग
एयरलाइन का कस्टमर एग्जीक्यूटिव बनकर विमान का टिकट बुक करने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाले एक ठग को द्वारका साइबर सेल ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए ठग की पहचान गौरब डे निवासी कोलकाता वेस्ट बंगाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने इसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किया है।