द्वारका: हैकिंग करके लोगों से ठगी करने के मामले में 1 शातिर आरोपी द्वारका जिले से हुआ गिरफ्तार
द्वारका जिले की साइबर थाना की पुलिस टीम ने 1 शातिर आरोपी को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी मासूम लोगों से मैलवेयर लिंक के ज़रिए ठगी की वारदात को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिओम शरण के रूप में हुई है। यह मूलतः वेस्ट बंगाल का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने एक मोबाइल फोन एक सिम कार्ड बरामद किया है