द्वारका: महावीर एन्क्लेव से 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल के हत्थे चढ़ा एक अफ्रीकन ड्रग पेडलर
द्वारका ज़िले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने अफ्रीकन मूल के एक ड्रग पेडलर को डाबड़ी के महावीर एन्क्लेव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए ड्रग तस्कर का नाम एमेका इकीचुकवू ओकोरी है जो नाइजीरिया का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से फाइन क्वालिटी की 278 ग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ रूपए के आसपास बताई जा रही है।