द्वारका: द्वारका एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड टीम ने महावीर एंक्लेव से डेढ़ करोड़ की हीरोइन के साथ एक विदेशी तस्कर को किया गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी नारकोटिक्स स्क्वाड की पुलिस टीम ने एक विदेशी ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से डेढ़ करोड़ कीमत की हेरोइन भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलतः नाइजीरिया का रहने वाला है।इस पर पहले भी फॉर्नर एक्ट के तहत निहाल विहार थाना में मामला दर्ज है। इसके पास से 278 ग्राम फाइन क्वालिटी की हीरोइन बरामद की गई है।