समाजसेवी रोशन रतूड़ी पर भड़के यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, दोनों के बीच फोन पर बहस का वीडियो वायरल
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और सऊदी अरब में रह रहे समाजसेवी रोशन रतूड़ी के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में विधायक संजय डोभाल, रोशन रतूड़ी से अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। मामला सऊदी अरब में फंसे इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी और उनकी मदद की मुहिम से जुड़ा है।
बातचीत के दौरान संजय डोभाल का कहना है कि उन्होंने इंद्रमणि नौटियाल की मदद के लिए जो करना था, वह कर चुके हैं। उनका कहना है कि हर मदद का सार्वजनिक तौर पर प्रचार करना जरूरी नहीं है।
इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस होती सुनाई दे रही है। बातचीत के दौरान दीपक बिजल्वाण का भी जिक्र आता है।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
#Uttarakhand #Yamunotri #SanjayGopal #RoshanRathodi #IndramaniNautiyal #SaudiArabia #UttarakhandNews #PahadSamachar