काराकाट: काराकाट केनहर में पलटी स्कूली बच्चों से भरी वैन, पांच बच्चे बाल-बाल बचे, चालक की हालत नाजुक
काराकाट थाना क्षेत्र के शहरी पुल के समीप मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिक्रमगंज के वर्ल्ड मिशन स्कूल की स्कूली बच्चों से भरी मैजिक वैन अनियंत्रित होकर डुमरांव लाइन बड़ी नहर में करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के समय वैन में सवार पांच बच्चे बाल-बाल बच गए, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।