बक्सर: डीएम साहिला ने किया कोषागार कार्यालय का निरीक्षण, पारदर्शिता और सुरक्षा पर दिया ज़ोर
Buxar, Buxar | May 16, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला ने शनिवार को जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने बजगृह में रखे मुद्रांकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश दिया। कोषागार में प्राप्त विपत्रों में दोहराव रोकने के लिए कार्य योजना बनाने व हर स्तर पर गंभीरता से जांच करने को कहा।