कुटुंबा: कुटुंबा में युवती के अपहरण मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
सिमरा थाना क्षेत्र के तेतराई गांव में युवती अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अंजु कुमारी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।पीड़िता के अनुसार, बीते बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे पड़ोस की खुशबू कुमारी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गई, जहां उसके भाई बबलू कुमार और भरत सिंह ने मिलकर