फिरोज़ाबाद: सेलई पेट्रोल पंप के पास गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने शख्स को जमकर पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के सेलई पेट्रोल पम्प के पास अनवर अली नामक बाइक सवार शक्स के साथ मारपीट हुयी है। आरोप है गाली गलौज का विरोध करने पर बाइक सवार दो दबंगो ने लाठी डंडे मारपीट की है। मामले को लेकर पीड़ित अज्ञात लोगो के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने घायल शक्स का मीडिकल कराकर जाँच शुरू कर दी है।