जिले के बरौली थाना क्षेत्र के नया टोला बढ़ेया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वही इस मारपीट के मामले में एक पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज कराया गया।