घाघरा: घाघरा छठ मोहल्ला में प्रखंड उपप्रमुख ने असहाय गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया
Ghaghra, Gumla | Jan 3, 2026 घाघरा प्रखंड के छठ मोहल्ला में सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड उपप्रमुख शिवा देवी,भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।