घाघरा: घाघरा प्रखंड के पिकनिक स्पॉटों पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, लोगों ने नववर्ष का उठाया लुत्फ़
Ghaghra, Gumla | Jan 1, 2026 घाघरा प्रखंड में नववर्ष के अवसर पर पिकनिक मनाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्राकृतिक स्थलों पर सुबह से ही सैलानियों का आना-जाना शुरू हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। सिकवार टोंगरी और डैम क्षेत्र में सबसे अधिक रौनक देखी गई, जहां आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज से आए लोग परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाते नजर आए।