सहजनवा: सहजनवा तहसील की गौशालाओं में भूसे का संकट गहराया, अब ग्राम प्रधानों के सहयोग से चारे की व्यवस्था होगी
सहजनवा तहसील क्षेत्र में संचालित निराश्रित गौवंश केंद्रों पर भूसे की भारी कमी से संकट गहराने लगा है। पाली, पिपरौली और सहजनवा ब्लॉक की गौशालाओं में सूखे चारे का स्टॉक तेजी से घट रहा है। सरकार की ‘निराश्रित गौवंश संरक्षण’ योजना के तहत स्थापित इन केंद्रों में अब तक अपेक्षित जनसहयोग नहीं मिल सका।