पेशरार: रांची वन मंडल घोटाले की जांच की मांग तेज, जंगलों में आग पर लापरवाही के सवाल भी उठे
झारखंड में रांची वन मंडल से जुड़े कथित वित्तीय घोटाले को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से मुलाकात कर तत्कालीन डीएफओ राजीव लोचन बख्शी (IFS) के कार्यकाल में हुए गंभीर वित्तीय घोटाले, प्रशासनिक कदाचार एवं राजकोष की लूट की उच्चस्तरीय जांच और फॉरेंसिक ऑडिट की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा