काको: काको समेत जहानाबाद में सुहागिनों ने सूर्य को अर्घ्य किया अर्पण, लोगों में दिखी श्रद्धा
Kako, Jehanabad | Apr 19, 2026 जहानाबाद जिले के काको सहित कई क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने रविवार व्रत श्रद्धा के साथ मनाया। शनिवार शाम खरना पूजा से शुरू हुए इस व्रत में महिलाओं ने नमक त्याग कर फल, दूध व अरवा भोजन किया। रविवार को परिवार संग सूर्य को दूध से अर्घ्य अर्पित किया गया। पंडित गिरजा पांडे के अनुसार, यह व्रत संतान के स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना से किया जाता है।