औराई: ज्ञानपुर : गोपीगंज में पेड़ से गिरकर शख्स की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Aurai, Bhadohi | Aug 5, 2024 गोपीगंज थाना क्षेत्र के ककराही गांव में पेड़ की डाल की छटाई करते समय घायल हो जाने प्रमोद कुमार 55 निवासी माधोपुर करैया छपरा बिहार की मौत हो गई l मौके पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैl बताया गया कि प्रमोद कुमार ककराही के पूर्व प्रधान रमाशंकर के घर पर लम्बे समय से रहकर घरेलू काम करते थे। सुबह पेड़ की डाल काटते समय गिर गए।