औराई: औराई : औराई राजकीय ट्रामा सेंटर का हुआ नामकरण
Aurai, Bhadohi | Aug 4, 2024 औराई में निर्मित राजकीय ट्रामा सेंटर का रविवार को नामकरण हुआ। इसका नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्व बाबू पारस नाथ मौर्य राजकीय ट्रामा सेंटर के तौर पर हुआ। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद विनोद बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिला मुख्य चिकित्साधिकारी एसके चक मौजूद रहे। इन सभी के मौजूदगी में ट्रामा सेंटर का नाम करण हुआ।