सिरसागंज: नगर में सवा महीने से लापता बुजुर्ग का नहीं मिला सुराग, परिजन दर-दर भटकने को मजबूर
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर से एक बुजुर्ग के लापता होने का मामला लगातार चिंता बढ़ा रहा है। जाटवान मैन रोड निवासी 75 वर्षीय संतोष कुमार 17 मार्च को सुबह करीब 11 बजे घर से मेला देखने जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन तब से अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों के अनुसार हर संभावित स्थान पर खोजबीन की, कोई जानकारी न मिलने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।