55 पीस अंग्रेजी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
बाजपट्टी . पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 55 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संधवारा गांव निवासी ललन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 40 पीस 375 मिलीलीटर तथा 15 पीस 180 मिलीलीटर की अंग्रेजी शराब जब्त की। कार्रवाई पीएसआई जेपी यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#सीतामढ़ी_प्राइम_न्यूज़ #सीतामढ़ी #बाजपट्टी #शराब_तस्करी #अंग्रेजी_शराब #शराब_बरामद #तस्कर_गिरफ्तार #बिहार_पुलिस #क्राइम_न्यूज़ #BreakingNews #BiharNews #SitamarhiNews #Bajpatti #CrimeNews #LiquorSmuggling #PoliceAction #HindiNews #LatestNews #SitamarhiPrimeNews #ViralNews