*बीटीएससी कार्यालय पर ड्रेसर अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन*
पटना। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा परिधापक (ड्रेसर) भर्ती की लंबित फाइनल मेरिट लिस्ट जारी न किए जाने के विरोध में आज बीटीएससी कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन *बिहार परिधापक सेवा संघ के अध्यक्ष मनीष रंजन की अध्यक्षता* एवं *बाबुल किशोर के नेतृत्व* में आयोजित किया गया, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
अभ्यर्थियों ने आयोग के अधिकारियों के टाल-मटोल वाले रवैये पर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द अंतिम परिणाम घोषित करने की मांग की।
संघ के अध्यक्ष मनीष रंजन और बाबुल किशोर ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि आयोग अपने वादे के अनुसार तय समय सीमा में परिणाम जारी नहीं करता है, तो अभ्यर्थी आगे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर राज्यभर से आए सैकड़ों ड्रेसर अभ्यर्थी उपस्थित रहे।