जगदलपुर: इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार पर जनता कांग्रेस जे ने जताई चिंता, अध्यक्ष नवनीत चांद ने CCF को सौंपा ज्ञापन
जनता कांग्रेस जे के प्रतिनिधिमंडल ने नवनीत चांद के नेतृत्व में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के वाइल्डलाइफ CCF से सौजन्य भेंट कर बाघ संरक्षण, सार्वजनिक धन के उपयोग और विभागीय जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की तथा स्वतंत्र वित्तीय, तकनीकी एवं प्रशासनिक ऑडिट सहित निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।