उज्जैन शहर: एकता नगर में 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बिहार से मायके वालों के आने पर होगा पोस्टमार्टम
नीलगंगा थाना क्षेत्र के एकता नगर में रहने वाली विवाहिता ने गुरुवार शाम अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति मजदूरी कर वापस लौटा तो लाश मिली। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि एकता नगर में रहने वाले मनीषा पति राहुल परमार उम्र 25 साल ने कल शाम को अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका का पति राहुल मजदूरी करता है तथा वह काम पर गया हुआ था। शाम क