शाजापुर: बड़ी संख्या में शाजापुर जिला अस्पताल पहुंच रहे बुखार के मरीज, एक पलंग पर दो मरीज करने पड़ रहे भर्ती
इन दिनों बुखार के मरीज बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। दरअसल वर्षाकाल में माैसमी बीमारियां लोगों को अपना शिकार बनाती हैं। पिछले कुछ दिनों से बुखार के मरीज ज्यादा सामने आ रहे हैं। जिसके चलते शाजापुर के जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुखार का असर बच्चों पर भी देखा जा रहा है।