शाजापुर: स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के लिए शाजापुर के स्टेडियम मैदान में हो रहा परेड का अभ्यास
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में होने वाली परेड के लिए शाजापुर में दुपाड़ा रोड स्थित स्टेडियम में अभ्यास प्रक्रिया शुरू हो गई।बैंड की धुन पर परेड अभ्यास किया जा रहा है। स्टेडियम मैदान में जिला स्तरीय समारोह होगा। जिसे लेकर कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा दिशा निर्देश पूर्व में अधिकारियों को दिए गए हैं। जिनके अनुसार तैयारी की जा रही है।