शाजापुर: कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुई विकास समिति की बैठक
शाजापुर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की विकास समिति की बैठक कलेक्टर ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में संस्थान के सीमांकन कराने एवं फेंसिंग निर्माण करने, प्रवेश द्वार से संस्थान के मुख्य द्वार तक सड़क निर्माण, चोकीदार एवं सफाईकर्मी की मानदेय वृद्धि, संस्थान में महिला शौचालय का निर्माण को लेकर चर्चा की गई।