शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई में 123 आवेदन प्राप्त
शाजापुर मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 123 आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आवेदन दिये। जनसुनवाई कलेक्टर ऋजु बाफना ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले, सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।