हज़ारीबाग: पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में विभावि का जलवा, ओवरऑल द्वितीय उपविजेता बना
उड़ीसा में आयोजित एआइयू पूर्वी क्षेत्र “उत्साह यूनिफेस्ट” अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2025-26 में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल द्वितीय उपविजेता का खिताब जीता। बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय की मेजबानी में हुए आयोजन में विभावि ने नाट्य विधा में ओवरऑल प्रथम और कई विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय लौटने पर कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा व डीएसडब्ल्यू डॉ. विकास कुमार ने दल का भव्य स्वागत किया।